मेरठ: मेरठ कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट नो एंट्री, कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगेगी और वेतन कटेगा, पेट्रोल पंप पर भी सख्ती
Meerut, Meerut | Feb 10, 2025 मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट के प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह नियम सभी सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।