रायपुर रानी: गढ़ी कोटाहा गांव की महिला की शिकायत पर पति, सास, ननदों सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में गांव गढ़ी कोटाहा की रहने वाली महिला शमा अंसारी की शिकायत पर गांव हेदारपुर, यमुनानगर के रहने वाले असलम मोहम्मद व उसके पिता, माता, भाई बहनों के खिलाफ पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है। शमा ने पुलिस को बताया हैं कि उनके पति असलम मोहम्मद, सास रजिया, ससुर जान मोहम्मद, देवर गुलशन अली, देवरानी शाहीन बेगम, ननद वकीला, रूबीना, मुमताज के द्वारा उससे दहेज की मांग करते हैं।