किशनगढ़ बास: खैरथल में बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान शुरू, गांव गांव बजेगी जल बचाने की अलख
Kishangarhbas, Alwar | May 24, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया प्रशासन सोमवार 25 मई से वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक खैरथल तिजारा जिले में जन भागीदारी के साथ चलाया जाएगा। अभियान के तहत गांव में बावड़ियों की सफाई और श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।