पनागर: खाकी को देख 'ओला' छोड़ भागा शराब तस्कर,20 लि कच्ची शराब जब्त,पनागर पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुखबिर की सटीक सूचना पर पनागर पुलिस ने आधी रात को घेराबंदी कर अवैध शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। दरअसल, जुर्म जरायम की तलाश में निकले प्रधान आरक्षक और उनकी टीम को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे खबर मिली कि बड़ेरा के पास एक व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की ओला स्कूटी पर महुआ की कच्ची शराब लेकर घूम रहा है। पुलिस ने बिना वक्त