दुधि: बरवाटोला में 11 हजार वोल्ट के तार लटकने से खतरा, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तत्काल समाधान की मांग की
बभनी क्षेत्र के बरवाटोला में 11 हजार वोल्ट के ढीले विद्युत तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल समस्या के समाधान की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे देव सिंह ने बताया कि गांव के कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार अत्यधिक ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं।