मंडला ज़िले के नगर परिषद भुआ बिछिया, वार्ड नंबर 10 के रहने वाले प्रवीण नंदा का शव उत्तर प्रदेश के मथुरा में संदिग्ध और अर्धनग्न हालत में सड़क किनारे मिला है। आज सोमवार की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण नंदा अपने दो साथियों के साथ बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री की जनजागरण यात्रा में गए थे और 14 नवंबर को लापता हो गए थे। शव मिलने औ