जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी पत्ती बनारसी में दुकान की उधारी रुपए मांगने पर पिता पुत्र के साथ गांव के दबंग लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। पीड़ितों ने दबंगो पर मारपीट के बाद ने तमंचे से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर घायल पीड़ितों का चंदपा कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।