हंडिया: जूता लदा ट्रक खड़े पानी टैंकर से भिड़ा, चालक की हुई मौत
प्रयागराज में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में जूता लादकर दिल्ली जा रहे ट्रक चालक बागेश यादव (40) निवासी एटा की मौत हो गई। जलालपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास खड़े पानी के टैंकर से ट्रक टकरा गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार 03 बजे मिली जानकारी