हनुमानगढ़: जंक्शन में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान वार्ड 49 के वार्डवासियों का फूटा गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन
हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर 9 वार्ड 49 और गांधीनगर में अनियमित जलापूर्ति से आक्रोशित वार्ड वासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में सहायक अभियंता का घेराव कर समस्या के समाधान की मांग की गई है।