जनपद के संतरा थाना क्षेत्र के पुन्नापुरम चौराहे के पास शराबी बाइक सवार में सड़क पर लोगों को कुचल दिया था। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलो को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया है वहीं एक घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।