कलेर: कलेर प्रखंड अंतर्गत कोइल भूपत में छह माह से जलजमाव की समस्या,अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Kaler, Arwal | Jun 19, 2026 अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत कोइल भूपत गांव के ग्रामीण पिछले करीब छह माह से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। नाली का पानी सड़क पर जमा रहने से आवागमन बाधित हो गया है और स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अंचल अधिकारी सर्