मुरैना नगर: बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई की पोल,वार्ड-2 की सड़कें बनीं तालाब,जलभराव में स्कूल से घर जाते बच्चों का वीडियो वायरल।
मुरैना के वार्ड-2 बड़ोखर मुक्तिधाम रोड पर मंगलवार की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से गलियां जलमग्न हो गईं।जलभराव के बीच स्कूल से घर लौटते बच्चों के वीडियो वार्डवासियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।निगम ने बरसात से पहले सफाई कराने का दावा किया था,लेकिन बारिश से हकीकत सामने आ गई।लोगों ने जलनिकासी और सफाई की माँग की।