झांसी: महाकुंभ अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा हेतु मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन निदेशक कक्ष में बैठक की और स्टेशन का निरीक्षण किया
Jhansi, Jhansi | Jan 31, 2025 महाकुंभ के अमृत स्नान के दृष्टिगत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्टेशन निदेशक कक्ष में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।