कोंच: बरई सूर्य मंदिर परिसर में चैता प्रतियोगिता, देर रात तक गूंजे लोकगीत, विधायक अजय दांगी भी शामिल हुए
Konch, Gaya | Mar 25, 2026 बरई स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार की रात भव्य चैता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं चैता प्रेमी देर रात तक मौजूद रहे और लोकगीतों का आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन वीरेंद्र दांगी ने किया।