करायपरसुराय: चौकी हुरारी गांव में तेज आंधी-तूफान से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र के चौकी हुरारी गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण एक करकट नुमा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में धर्मेंद्र केवट का घर पूरी तरह प्रभावित हो गया, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। बताया जाता है कि अचानक आए तेज तूफान और बारिश के कारण घर की छत उड़ गई और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद परिवार