बलरामपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहणकर राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन आदर्शो को याद किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपने महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए देश हित में योगदान को कहा।