बेंगाबाद: सोनबाद में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, स्कूल की महिला कर्मी घायल। खराब सड़क एलाइनमेंट पर फिर उठे सवाल।
बेंगाबाद रोड के सोनबाद में बुधवार को 1 बजे हुए सड़क हादसे में सलूजा गोल्ड स्कूल की महिला कर्मी घायल हो गई। हालांकि इन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। बताया गया कि यह विद्यालय से निकालकर गिरिडीह की ओर स्कूटी से आ रही थी। तभी सोनबाद के पास इनकी स्कूटी असंतुलित हुई और यह सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई।जिसके बाद तुरंत आसपास के लोग जुटे और इन्हें उठाकर उपचार करवाया।