ईसागढ़: पचलाना गांव में 21 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
बमनाई हवेली निवासी आशीष यादव (21 वर्ष) ने गुरूवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरूवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे रंजिश के चलते जयन्तीपुर निवासी विपिन यादव और प्रकाश यादव ने रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, युवक की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।