देवबंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार शाम को अरेस्ट कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को ग्राम तल्हैड़ी खुर्द निवासी राजबीर उर्फ छोटा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट की।