हनुमानगढ़: चक ज्वाला सिंह वाला में तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, घायल बाइक सवार का इलाज जारी
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के चक ज्वाला सिंह वाला में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर पिकअप गाड़ी मौके से फरार हो गई। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार घायल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।