झींकपानी: झींकपानी,=मँझगाँव -जैतगढ़ सडक पर भीषण सडक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक दो युवको की मौत, एक गंभीर, तीनो शादी समारोह से लौटरहे
रविवार सुबह मँझगाँव -जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर सिलपोड़ी जंगल के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई दो युवको की घटनास्थल मे मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतको की पहचान हरीश मुंडा एवं सोमिया दिग्गी के रूप मे हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक जादू दिग्गी तीनो ओड़िशा के घाघरबेडा थाना क्षेत्र के बुरुसाई गाँव के थे वे पडसा के करंजिया साईं मे आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे