कटंगी: नवतपा के पहले दिन कटंगी में भीषण गर्मी, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया
कटंगी शहर में नौतपा के पहले ही दिन भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद भलावी ने इस स्थिति को देखते हुए क्षेत्रवासियों के लिए विशेष अपील की है। नौतपा, जिसे मौसम विज्ञान में सबसे गर्म दिनों का प्र