पन्ना: भालू के जबड़े से जिंदगी छीन लाया 65 साल का जांबाज बुजुर्ग, 10 मिनट तक चला खूनी संघर्ष!
Panna, Panna | Jun 13, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर! अजयगढ़ के भापतपुर में यमराज बनकर आए खूंखार भालू से 65 वर्षीय बुजुर्ग पुरुषोत्तम आदिवासी भिड़ गए। निहत्थे किसान ने लहूलुहान होने के बावजूद 10 मिनट तक खूनी दंगल लड़ा। अदम्य साहस के आगे भालू को घुटने टेकने पड़े। गंभीर घायल बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस जांबाजी को सलाम!"