मेराल: मेराल प्रखंड स्तरीय केसीसी ऋण सशक्तिकरण शिविर आयोजित, किसानों को दी गई ऋण एवं ऑनलाइन आवेदन की जानकारी
मेराल प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण सशक्तिकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को केसीसी ऋण योजना, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक ने किसानों से बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ने और सीधे कार्यालय से संपर्क कर ल