एनटीपीसी पीवीयूएनएल में ACC-2 एयरकूल्ड कंडेंसर के डक्ट के इन-प्लेट सील में तकनीकी खराबी आने के कारण सील टूटने से हुई दुर्घटना में भेल आरपीपी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर अमरेंद्र कुमार सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।