फतेहपुर: ललौली के रिंद नदी में नहाते समय 7 दोस्त डूबे, चार की मौत, तीन को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इलाके में मचा हड़कंप
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तपनी गांव के सात दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए कुन्हू डेरा स्थित रिंद नदी में नहाने पहुंचे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मस्ती कुछ ही देर में मातम में बदल जाएगी। नदी के गहरे कुंड में समाने से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, तीन को बाहर निकला