हाजीपुर: हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
हाजीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हाजीपुर के महावीर चौक स्थित छोटी दुर्गा मंदिर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।