गिरिडीह: उत्पाद विभाग टीम ने लोकायनयनपुर थाना पुलिस की मदद से कारीपहाड़ी के जंगल में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की
उत्पाद विभाग टीम ने लोकायनयनपुर थाना पुलिस के मदद से कारीपहाड़ी के घने जंगल में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की। सोमवार को 2 बजे पपरवाटांड SP कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। छापामारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे। इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से कारीपहाड़ी के घने जंगल को स्कैन किया गया।