राजगढ़: राजगढ़ के मोती वाडा बस स्टेंड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर
Rajgarh, Alwar | May 1, 2026 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर राजगढ़ (अलवर)। उपखंड के मोतीवाड़ा स्टैंड के पास शुक्रवार को दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डूंगरी का बास (मोतीवाड़ा) निवासी हरिसिंह गुर्जर उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बांदीकुई अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया है।