सरिया: विधायक नागेंद्र महतो ने सरिया के कोयरीडीह और बिरहोरटंडा में पुलिस पिकेट बनाने की मांग विधानसभा सदन में उठाई
Suriya, Giridih | Mar 20, 2025 बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने गुरुवार झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत के बिरहोर टंडा एवं कोयरीडीह में पुलिस पिकेट बनाने मांग उठाया।विधायक ने कहा कि सरिया थाना क्षेत्र से दोनों जगह अधिक दूरी में अवस्थित है।जो कि सरिया थाना के पूर्वी भाग में कोयरीडीह एवं पश्चिमी भाग में बिरहोर टंडा बसा हुआ है।