शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार गांव में मंगलबार दोपहर 2 बजे खेतों के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही बदरवास पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।