चंडी: कचहरिया में आंधी से ताड़ का पत्ता गिरने से एक महिला की मौत
चंडी थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। आंधी के दौरान ताड़ के पेड़ का भारी पत्ता टूटकर गिरने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रामेश्वर रविदास की 60 वर्षीय पत्नी लीला देवी के रूप में हुई है। कचहरिया पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे