जबेरा भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम माला मानगढ़ में शुक्रवार की शाम 5 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी रही। बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय व जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्राम वासियों की सर्वसम्मति से पूर्ण रूप से शराबबंदी का निर्णय लिया।