श्रीडूंगरगढ़: ठुकरियासर के पास चलती बाइक का टायर फटा, दो युवक हुए घायल
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को स्टेट हाईवे-6 पर ठुकरियासर गांव के पास एक चलती बाइक का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमि