भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के समस्तीपुर गांव में आंगनबाड़ी पोषण क्षेत्र के लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे लखनपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28 की सेविका काजल राय ने बताया कि हमारे पोषक क्षेत्र के कई लाभुकों को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर खुद को अधिकारी बता कर ठगी कर रहा।