रामपुर: गुरुवार को रज़ा डिग्री कॉलेज में नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Oct 30, 2025 गुरुवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी (CO) नगर ने रजा डिग्री कॉलेज में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम नामक तीनों नए आपराधिक कानूनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक थाना गंज और मिशन शक्ति केंद्र टीम के सहयोग से हुआ।