मेदिनीनगर (डालटनगंज): नहर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल,बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशा नारायणपुर गांव निवासी धर्मदेव राम के 30 वर्षीय पुत्र दुर्गाराम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार दुर्गाराम राजमिस्त्री का कार्य करते हैं और बुधवार शाम हुसैनाबाद से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों