नवगछिया: साइबर थाना की तत्परता से ठगी के शिकार युवक को मिले 25 हजार रुपये वापस
साइबर ठगी के शिकार नयाटोला निवासी अंशु कुमार जायसवाल को साइबर थाना नवगछिया की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। अंशु कुमार ने साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर थाना की टीम ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से लगातार की गई कार्रवाई और बैंकिंग समन्वय के परिणामस्वरूप ठगी गई राशि में से 25 हजार