सुपौल: सुपौल सदर अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, 9 में से 6 भूमि विवाद मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
Supaul, Supaul | Jun 7, 2026 सुपौल सदर अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल 9 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा आगे की कार्रवाई शुरू की गई।