रीठी: कुदरी गांव में जहां नाली नहीं, वहां मुसीबत बनी बारिश... पुलिस बनी लोगों की राहत
Rithi, Katni | Jul 3, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। गांव में नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी करीब 15 घरों में भर गया। हालात ऐसे बने कि घरों में रखा सामान भी भीगने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की निकासी कराई।