हैदरगढ़: सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक जिंदा जला, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कंटेनर ट्रक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का चालक जिंदा जल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई ।