अगिआंव: पवार गांव में डांसर के साथ हथियार लहराते वीडियो की जांच थानाध्यक्ष ने किया तेज
Agiaon, Bhojpur | Apr 28, 2024 पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में कुछ दिन पहले डांसर के साथ हथियार लहराते वीडियो वायरल पर थानाध्यक्ष ने जांच तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हथियार लहराने वाला युवक पुलिस के कस्टडी में होगा। बता दे कि चार दिन पहले पवार गांव में एक शादी पार्टी में डांसर के साथ कुछ युवक हथियार लहराते हुये डांस कर रहे थे, इसका वीडियो खूब सोसल मीडिया पर वायरल हुआ ।