ठाणे जिले के डोंबिवली MIDC क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। Siemens सोसाइटी के बाहर गीले और सूखे कचरे के लिए रखा गया करीब ₹3,000 कीमत का पहियों वाला डस्टबिन एक युवक और युवती कथित रूप से मोटरसाइकिल पर लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है और इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे डस्टबिन कबाड़ या सेकेंड-हैंड बाजार में बेचने के लिए चोरी किए जा सकते हैं। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।#breakingnews #mumbai
Vasai, Palghar | Jun 9, 2026