सुसनेर: गोवंश की मौत के बाद VHP- बजरंग दल ने मोडी में स्पीड ब्रेकर व बैरिकेड्स लगाने डग रोड़ पर तहसील कार्यालय में सौपा ज्ञापन
सड़क हादसों में लगातार दम तोड़ते गोवंश को बचाने के लिए आज मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे VHP- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डग रोड़ स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मांग है कि भोपाल जाने वाले NH752 बी पर स्थित ग्राम मोडी में तुरंत स्पीड ब्रेकर और बैरिकेड्स लगाए जाएं। दरअसल, इस हाईवे पर गत दिवस कुछ गायों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसलिए ब्रेकर आवश्यक है।