श्रीकरणपुर में पुलिस ने 14 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी राकेश उर्फ रॉकी पुत्र सहीराम निवासी वार्ड 12 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी 2011 में दर्ज गेहूं चोरी मामले से फरार था। अदालत ने सुनवाई के बाद उसे ₹3000 जुर्माना लगाकर जमानत पर रिहा कर दिया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को बीते लंबे समय से ढूंढ रही थी