चंदौसी: चंदौसी वन रेंज के गांव दयोरा खास में बन सप्ताह के तीसरे दिन आज हुआ ग्रीन चौपाल का आयोजन, क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद
वन महोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन चन्दौसी, रेंज में वृक्षारोपण एवं ग्रीन चौपाल का आयोजन शुक्रवार शाम 4:00 के करीब किया गया। चन्दौसी जहांगीरपुर रेंज के दियोरा खास में ग्रामीणों को कार्बन क्रेडिट योजना, कृषि वानिकी और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।प्राथमिक विद्यालय में पीपल, जामुन और अनार के पौधे लगाए गए अधिकारियों ने किसानों से अधिक पेड़ लगाने की अपील की