गुना नगर: गुना बाईपास के दो खंबा तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा प्याज से भरा ट्रक, ड्राइवर हुआ घायल
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गुना बाईपास के दो खंबा तिराहे पर प्याज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक में सवार दो लोगों में ड्राइवर घायल हुआ है दूसरे व्यक्ति सौरभ यादव ने बताया वह महाराष्ट्र से बिहार प्याज ट्रक में भरकर जा रहे थे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने मामला जांच में लिया है