गुना नगर: गुना का शासकीय पीजी कॉलेज बनेगा तात्या टोपे विश्वविद्यालय; जिले के छात्रों में खुशी, उच्च शिक्षा विभाग का आदेश हुआ जारी
गुना के पीजी कॉलेज का विश्वविद्यालय में संविलियन किया जाएगा इसका नाम तात्या टोपे विश्वविद्यालय होगा उच्च शिक्षा विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं गुना के अलावा दो अन्य जिलों में यूनिवर्सिटी की स्वीकृति दी गयी है गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय की स्थापना पर जिले के छात्रों ने खुशी जाहिर की है वहीं छात्र संगठनों ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया है