टेहरोली: तालपुरा के पास स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, झांसी रेफर किया गया
थाना कटेरा क्षेत्र के तालपुरा के पास श्री राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज बंगरा की बस एक बाईक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक सवार बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई वहीं स्कूली बस चालक मौके से बस लेकर के भाग गया आनन फानन में डायल 108 एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार को झांसी भेजा है