बता दे कि सोनहन थाना क्षेत्र में एक टेंपो में दो व्यक्तियों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि मृतकों के पास से सिरिंज व प्रतिबंधित दवा पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में एसडीपीओ ने रविवार की दोपहर बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक सुभाष तिवारी और अनिल राम बहुवन गांव के बताए जाते हैं।